एटा: एटा के मलावन में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 135वीं जयंती पर पुलिस बल रहा तैनात
Etah, Etah | Apr 30, 2026 एटा मलावन कस्बे में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ मलावन कस्बे से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यह यात्रा कस्बे से होते हुए जियो रिलायंस पेट्रोल पंप तक पहुंची, जहां इसका समापन