कांके: रांची के रातु रोड स्थित बिरला मैदान में ऑटो और ई रिक्शा चालक यूनियन की हुई बैठक, कल करेंगे आयुक्त कार्यालय के घेराव
Kanke, Ranchi | Aug 4, 2024 रांची के रातु रोड स्थित बिरला मैदान में ऑटो और ई रिक्शा चालक यूनियन की बैठक हुई। बैठक में कल आयुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि कल के आयुक्त कार्यालय का घेराव में ज्यादा से ज्यादा ऑटो और ई रिक्शा चालक शामिल हों। बता दें कि ऑटो और ई रिक्शा चालक का परमिट निर्गत करने, यात्री उतार चढ़ाव पड़ाव सुनिश्चित करने सहित कई मांग है।