डीग: डीग के एसपी कांबले शरण गोपीनाथ का क्रिकेट प्रेम आया सामने, युवकों के साथ मैदान में उतरे
Deeg, Bharatpur | May 22, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ एक बार फिर चर्चा में हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह युवकों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एसपी के आवास के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में एसपी कांबले शरण गोपीनाथ बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं।