बिसौली: सिसरका गांव के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
Bisauli, Budaun | Mar 31, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को 11 बजे करीब एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।