अडकी: हुकाडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अड़की थाना क्षेत्र के हुकाडीह गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मदहातू पंचायत के कटुई गांव के गोपोल टोला निवासी हरि सिंह मुंडा अपनी लूना से कहीं जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में पहले से दिव्यांग हरि सिंह मुंडा का दूसरा पैर भी टूट गया है, जिससे उसकी स्थि