अडकी: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्रालय द्वारा खूँटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष पहल की गई है।