अडकी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के समय पर न आने पर उठे सवाल, प्रशासन ने लिया संज्ञान
अड़की प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की समय पर अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बीत जाने के बाद भी अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही इस लापरवाही को लेकर खूंटी जिला प्रभारी एवं