निघासन: तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने नेपाल देश के नागरिक के साथ हुई लूट की घटना का किया खुलासा ₹1,87900 बरामद कर 4 आरोपी गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली पुलिस के हाथ आज बड़ी कामयाबी लगी है। नेपाल देश के नागरिक टीकाराम बटाला के साथ बीते 11 सितंबर 2024 को हुई लूट की घटना में शामिल चार आरोपियों मनजीत सिंह, जसवंत सिंह उर्फ मिट्ठू, राज सिंह उर्फ राजू सिंह व कुलवंत सिंह उर्फ कालू को ₹1,87900 नेपाल देश की मुद्रा बरामद कर व 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।