सीतापुर: दलपतपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में घर में बिजली के तारों से करंट की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।