खगड़िया: बेलदौर में बहन की पिटाई से आहत किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन किशोर को गुरुवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जख्मी की पहचान बेलदौर निवासी टोनी सदा के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। परिजनो