सासाराम: सासाराम समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक
रोहतास डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 2:30 बजे सासाराम समाहरणालय में खेल एवं पर्यटन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में नगर पंचायतो,पंचायतो में खेल मैदान की स्थिति,खेल भवन सह व्यायामशाला इंडोर स्टेडियम,मल्टीपरपस हॉल एवं रोहतासगढ़ किला स्थित गणेश भगवान मंदिर में विकास के लिए जल्द भूमि चिन्हित करने का सीओ को निर्देश दिया है।