बयाना: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिलीं पूर्व सांसद रंजीता कोली, डीग भरतपुर के विकास के लिए चर्चा
भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीग और भरतपुर जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों के उत्थान के लिए केंद्र स्तर पर विशेष योजनाएं लागू करने की मांग की।