धामपुर: कालागढ़ क्षेत्र में रामगंगा नदी में रील बनाने के चक्कर में फसी थार गाड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dhampur, Bijnor | May 18, 2026 कालागढ़ क्षेत्र में रामगंगा नदी में कुछ युवक नहाने के लिए गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने रील बनाने के चक्कर में अपनी थार गाड़ी रामगंगा नदी में उतार दी। इसके बाद थार गाड़ी राम गंगा नदी में डूबने लगी और फंस गई।बामुश्किल उसे बाहर निकाला। सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे थार गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।