रामपुर बघेलान: जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।