भदोही: रिश्वत लेने के आरोप में भदोही कोतवाली के दो सब इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित, वीडियो सामने आने पर SP ने की कार्रवाई
भदोही कोतवाली में तैनात दो सब इंस्पेक्टर दिलशाद खान और सुभाष का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों एक व्यक्ति से नोट लेते नजर आ रहे हैं। मामले में भूमि विवाद को सुलझाने के नाम पर रिश्वत ली गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।