नबीनगर थाना के पुलिस में थाना क्षेत्र के साल्या पहाड़ से शनिवार को 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया है, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज फरार हो गए. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.