गोपालगंज: गोपालगंज में छाया अंधेरा, तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
गोपालगंज में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच घने काले बादलों ने पूरे जिले को ढक लिया, जिससे सुबह में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद तेज धूल भरी आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले