नोहर,यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 5 दिवसीय कार्य और शनिवार की छुट्टी की मांग को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल रहे।सरकारी बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को नोहर में बैंकिंग सेवाओं का कार्य ठप्प । 5-डे वर्किग (शनिवार की छुट्टी) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एसबीआई शाखा पर प्रदर्शन किया।