भाकपा –माले द्वारा ईरान पर अमेरिका–इज़रायल के साम्राज्यवादी गठजोड़ द्वारा किए जा रहे हमलों और युद्ध की आक्रामक नीति के खिलाफ मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे दरभंगा में युद्ध-विरोधी शांति मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में शामिल वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैश्विक शांति और मानवता के लिए गंभीर खतरा बताया।