जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।