आहोर: नोरवा गांव के डामरीकरण सड़क पर कंटीली झाड़ियों के कारण हादसे की आशंका
Ahore, Jalor | Mar 26, 2025 आहोर के नोरवा गांव में 2 साल पहले ठेकेदार द्वारा सड़क डामरीकरण का कार्य किया गया था। जिसके आसपास में पटरी नहीं बनाने के कारण सड़क पर कंटीली झाड़ियां उगी है। राजस्व गांव मलागढ़ से सूरजकुंड तक यह सड़क जोड़ती है। जहां पर मोड में हमेशा हादसे की आशंका रहती है,कई दुपहिया वाहन चालक मोड में आगे वाली दिखने पर चोटिल भी हो गए। सरपंच ने अपने स्तर पर सफाई करवाई गई।