आहोर: भाद्राजून में लेपर्ड ने 20 मिनट में दो लोगों पर किया हमला
Ahore, Jalor | Mar 24, 2025 क्षेत्र के भाद्राजून के रहवासी इलाके में घुसे लेपर्ड ने महिला सहित दो लोगों पर हमला कर दिया।दोनों को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने लेपर्ड को एक कमरे में बंद कर दिया। जोधपुर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम और दो कमांडो ने दोपहर 1:00 बजे ऑपरेशन शुरू किया 6:00 बजे ऑपरेशन सक्सेस हुआ। और टर्क्युलाइज कर लेपर्ड को पिंजरे में डाला।