बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में संपत्ति के विवाद में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों द्वारा संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। व्यक्ति ने अपनी बहनोई उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। मारपीट व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।