बरेली: बरेली जनपद में सूर्य घर योजना के अन्तर्गत 1 लाख घरों में लगाए जाएंगे सोलर पैनल, मिलेगी सरकार की तरफ से सब्सिडी
जनपद में 1 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पूरा किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बिजली निगम को इसका नोडल बनाया गया है। योजना के अन्तर्गत दो किलोवाट पर 90 हजार व एक किलोवाट पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है।