मध्यप्रदेश को 'डायमंड स्टेट' और 'टाइगर स्टेट' का गौरव दिलाने का श्रेय पन्ना को जाता है, यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के शाहनगर में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि पन्ना की रत्नगर्भा भूमि ने पूरे प्रदेश को विश्वभर में पहचान दिलाई है।