कोईलवर: कोईलवर के अलग-अलग घाट पर नम आंखों से मां शारदे की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
धूम-धाम से सरस्वती पूजा समापन के बाद आज शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ गाजे बाजे एवं नाचते हुए नवयुवक संघ के द्वारा कोईलवर के सोन नदी घाट पर मां सरस्वती की प्रतिमा का पहले पूजा अर्चना की गई। उसके बाद नम आंखों से मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन।वही शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन को ले विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थीं।