सबलगढ़: में 50 दिन से पार्षदों का जन सत्याग्रह जारीः भाजपा पार्षदों ने सीएमओ पर लगाए अधूरी RTI देने के आरोप
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में पार्षद कैलाश चंद भगत और मोहन रामजी लाल पचौरी का जनहित सत्याग्रह शुक्रवार को 50वें दिन भी जारी है। यह सत्याग्रह शहर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरोध में किया जा रहा है।