हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी में महिलाओं ने पक्षियों के लिए दिखाई संवेदनशीलता, मैदान इन्क्लेव में लगाए परिंडे
भीषण गर्मी के चलते पक्षियों के सामने गहराते जल संकट को देखते हुए गुरुवार को सतीपुरा बाईपास रोड स्थित मैदान इन्क्लेव में महावीर इंटरनेशनल वीरा ग्रुप की ओर से परिंडा अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत महिलाओं ने पेड़ों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की और लोगों को भी जीव सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।