भवनाथपुर: बाईपास पर फिर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
बाईपास स्थित रामगढ़ जंक्शन के समीप एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार बंशीधर नगर से गढ़वा जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 36 वर्षीय हसीना बीबी के रूप में की गई है। घटना की सूचन