इटावा: इकदिल इलाके के मानिकपुर मोड पर डीसीएम की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
Etawah, Etawah | Apr 10, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च को मायके नगला हरजू से लौटते समय डीसीएम की टक्कर लगने से आशा पत्नी पवन राजपूत निवासी छोटी फूफई इकदिल घायल हो गई थी, जिन्हें उपचार के लिए सैफई भर्ती कराया था, उपचार के दौरान बुधवार रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2 बजे पीएम कराया। पति ने बताया शटरिंग का काम करते है, दो बच्चे है।