फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम गढ़ी डंडूरा में प्रेमी से शादी की जिद पर युवती हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी, मशक्कत से उतारा गया
Fatehabad, Agra | May 23, 2026 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी डंडूरा में प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर जुड़ गए तथा इसकी सूचना शमशाबाद पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने युवती को समझा कर नीचे उतारा। पुलिस अब युवती की काउंसलिंग कर रही है।