झांसी: झांसी में पुलिया नंबर 9 कब्रिस्तान के पास बुजुर्ग कुएं में गिरे, फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू कर निकाला, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 18, 2026 पुलिया नंबर 9 स्थित कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बुजुर्ग को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुएं में गिरने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।