मुरादाबाद: रेलवे कर्मी से शेयर मार्केट के नाम 1 करोड़ 27 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में, एसएसपी ने कार्यवाही को लेकर दी जानकारी
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि,साइबर ठगों ने रेलवे कर्मचारी गिरीश लाल को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ 27 लाख 30 हजार 97 रुपये अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए है। ठग ने खुद को सेबी एडवाइजर बताकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। गिरीश लाल ने अलग-अलग तारीख पर खुद के साथ ही पत्नी,बेटी,बहन ओर भाई के खाते से पास पैसे जमा किए।