मुरादाबाद: बीजना गांव में घर में कूड़ा डालने का विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला को पीटकर किया घायल, पुलिस को दी गई तहरीर
थाना भोजपुर इलाके के बीजना गांव में अपने घर में कूड़ा डालने का विरोध करने पर,महिला के साथ पिता पुत्र सहित तीन लोगो ने की जमकर मारपीट,इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला के पति ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाते कहा, उनका घर नीचा है और पड़ोसियों का ऊंचा है,वह आए दिन उनके घर में कूड़ा डालते रहते हैं, आज विरोध करने मारपीट की है।