दल्लीराजहरा शहर के पुराना बाजार वार्ड नंबर 18 में शराब दुकान खोले जाने की चर्चा के बाद वार्डवासी विरोध में उतर आए हैं। वार्ड नंबर 18, 10, 11 और 12 के नागरिकों ने छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, माइंस श्रमिक संघ और किसान संघ बालोद के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दल्लीराजहरा को ज्ञापन सौंपा है।