कोल: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद ने पारदर्शिता और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया और शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। सांसद ने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में सभी अधिकारी टीम भावना के साथ बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं।