मैहर: धारकुंडी आश्रम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, साधु-संतों से लिया आशीर्वाद
सतना। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सतना जिले के प्रवास के दौरान धारकुंडी स्थित परमहंस आश्रम पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में संतजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण वास्ते की कामना।