सोनबरसा: राजवाड़ा पूर्वी में चार माह पहले पुलिया के लिए ठीकेदार द्वारा खुदवाया गड्ढा दुर्घटना को न्योता दे रहा।
सोनबरसा राजवाड़ा पूर्वी पंचायत भवन पथ में करीब तीन से चार माह पहले पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया बड़ा गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बन गया है। बरसात के मौसम में यह अधूरा निर्माण कार्य किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कोई मासूम इसकी चपेट में आ सकता है।राजवाड़ा पूर्वी मे