गुलाना: बमोरी जोड़ के पास भीषण सड़क हादसा: बाइक पिकअप से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
सलसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बमोरी जोड़ के पास रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ग्राम चापड़िया निवासी लखन सिंह मेवाड़ा के रूप में हुई है।