हाजीपुर: हाजीपुर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान, 'शिक्षा और अधिकारों' पर दिया जोर
वैशाली जिले को बाल विवाह की कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत हाजीपुर प्रखंड के समाचक हरौली गांव स्थित महादलित टोले में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।