चूरू: भालेरी में 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित
Churu, Churu | May 31, 2026 जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को जिले के तारानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भालेरी में 'वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने 'जन-जन में चेतना लाएंगे, बूंद-बूंद पानी बचाएंगे' के संकल्प के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरियां, जल रैली और 'वन्दे गंगा साइकिल रैली' निकाली।