जबलपुर: राष्ट्रपति दौरे के बीच नीट अभ्यर्थियों की चिंता पर विरोध,प्रदर्शन से पहले छात्र नेता हिरासत में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जबलपुर दौरे और मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बीच आयोजित कार्यक्रमों के कारण शहर में लगाए गए ट्रैफिक डायवर्जन और जाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नीट (NEET) परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था से अभ्यर्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों के विरोध में छात्र शक्ति युवा विंग के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा अपने साथियों के साथ रविवार सुबह 11.30 वज