देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन; डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मसूरी समेत कई क्षेत्रों में इमारतें सील
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। हालिया कार्रवाई में प्राधिकरण ने डोईवाला क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही कारगी ग्रांट, यूनिवर्सिटी रोड और मसूरी में बिना अनुमति के बनाई गईं कई दुकानों और व्यावसायिक भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई है