शनिवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान से चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है। पीड़ित की पेंट की दुकान में घुसकर आरोपी ने गल्ले की रैक से 3500 रुपये नकद चुरा लिए थे। वादी और अन्य व्यक्तियों की मदद से आरोपी को चोरी के माल सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया। वादी की लिखित तहरीर पर थाना टाण्डा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।