मुज़फ्फरनगर: चरथावल में डेयरी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, तीन ठिकानों पर घंटों चली छापेमारी, दूध-पनीर के 7 नमूने जांच को भेजे
मुजफ्फरनगर के चरथावल में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन ने डेयरी कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दूध, पनीर, खोया, घी और अन्य उत्पादों के 7 नमूने जांच के लिए भेजे गए। वहीं पनीर निर्माण में इस्तेमाल होने के संदेह पर 15 किलो पामोलिन तेल नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई।