टिकारी: छठवां में राष्ट्रीय जनता दल की सकरी कार्यकर्ता के निधन पर टिकरी विधायक ने शोकाकुल परियों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
Tikari, Gaya | Jul 2, 2026 टिकारी प्रखण्ड के ग्राम छठवां निवासी राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता मिथलेश यादव के कुछ दिन पहले हृदयघात के कारण असमायिक निधन हो गया था। जिसकी खबर पाकर गुरुवार को विधायक अजय कुमार दाँगी आवास पर जाकर परिवार वालों से मिल कर सांत्वना व ढाढ़स दिये। कार्यकर्ता के निधन को क्षेत्र, पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताई। इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।