मुरैना नगर: काजी बसई गांव में मट्ठा फेरते समय महिला को लगा करंट,जिला अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांस,परिवार में छाया मातम
मुरैना जिले के काजी बसई गांव में आज 44 वर्षीय गुड्डी बाई बघेल घर पर मशीन से मट्ठा फेर रही थीं। तभी मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।