बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब बदहाल सड़क से परेशान होकर सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने -हटाई- बछौली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का धैर्य गुरूवार को जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।