दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बलोचक एनएच 28 पर भीषण सड़क हादसा हुआ एक टैंक लॉरी ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। एक की पहचान उजियारपुर के लालो दास के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुट गए।