सूरजपुर: सिलफिली-मदनपुर NH-43 में पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ सिलफिली-मदनपुर (NH-43) पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बढ़ी हुई ईंधन कीमतों को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।